छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
भूपेश बघेल ने विजयादशमी पर्व पर विधि-विधान से की शस्त्र पूजा,प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को अपने निवास में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों सहित प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। यह पर्व हमें अपने अहंकार और बुराई को समाप्त कर अच्छाई एवं सत्य की राह पर चलने की सीख देता है।
