महासमुंद : नई दिल्ली में 31 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित ‘खेलो इंडिया स्कूल गेम्स’ के लिए महासमुंद जिले की हॉकी खिलाड़ी हर्षिता कन्नौजे पिता सतीश कन्नौजे का चयन हुआ है। छत्तीसगढ़ से कुल 18 खिलाडिय़ों का चयन किया गया है, जिसमें आशीबाई गोलछा शासकीय आदर्श कन्या उमावि महासमुंद में कक्षा 10वीं की छात्रा हर्षिता कन्नौजे शामिल है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए हर्षिता 29 जनवरी को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। चयन पर हॉकी कोच राजेंद्र दीवान, हॉकी यमुना देवांगन, प्रांजली कन्नौजे, सोनिया कन्नौजे, विकास साहू, डुलामनी रौतिया, सचिन यादव, वैभव कन्नौजे, खुशहाल, त्रिलोकी ने शुभकामनाएं दी है।
Please comment