छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

नक्सलवाद को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ में 100, महाराष्ट्र में 61 नक्सलियों ने डाला हथियार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलवाद को करारा झटका लगा है। करीब 100 नक्सलियों ने जंगलों से बाहर आकर BSF कैंप कामतेड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में शीर्ष नक्सली नेता राजू सलाम, कमांडर प्रसाद और मीना शामिल हैं। इन्हें सुरक्षा के बीच बस के जरिए कैंप लाया गया, जहां हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

राजू सलाम, जो कि डिवीजनल कमेटी मेंबर (DVCM) और कंपनी नंबर 5 का कमांडर था, पिछले दो दशकों से कांकेर में हिंसा और हमलों का मास्टरमाइंड रहा है। अब उसके आत्मसमर्पण से इलाके में शांति की नई उम्मीदें जगी हैं।

वहीं दूसरी ओर, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में माओवादियों के पोलित ब्यूरो सदस्य भूपति उर्फ सोनू दादा ने 60 साथियों के साथ सरेंडर कर बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने सभी ने हथियार सौंपे, जिनमें कई आधुनिक हथियार भी शामिल हैं।

इसके अलावा सुकमा में 50 लाख के इनामी 27 नक्सली, और कोंडागांव में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली गीता उर्फ कमली सलाम ने भी आत्मसमर्पण कर दिया है।

यह घटनाएं बताती हैं कि अब नक्सली संगठन कमजोर होते जा रहे हैं और मुख्यधारा से जुड़ने का रास्ता अपना रहे हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों की रणनीति अब असर दिखा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button