देश

पटना : विश्व की सबसे लंबी मानव श्रृंखला से जुड़ा बिहार

 पटना : बिहार ने रविवार को दहेज और बाल विवाह जैसी कुरीतियों से लडऩे का संकल्प लिया। दोपहर 12 से 12.30 बजे के बीच स्कूली बच्चे, अभिभावक, शिक्षक, अधिकारी, मंत्री, विधायक से लेकर सूबे के आम नागरिक हाथों में हाथ थामकर विश्व की सबसे लंबी मानव श्रृंखला बनाते नजर आए। 13668 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला में करीब पांच करोड़ लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान में गुब्बारा छोडक़र इसकी शुरुआत की। मानव श्रृंखला के बाद मीडिया से मुखतिब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बाल विवाह और दहेज के खिलाफ संकल्प प्रकट करने के लिए यह आयोजन हुआ। इससे लोगों के मन में उत्साह का माहौल बना है। बाल विवाह व दहेज के खिलाफ पहले से ही काननू हैं। लेकिन, ये कुरीतियां फैलती जा रही हैं। इसलिए हम बापू के जन्मदिवस दो अक्टूबर से निरंतर कैंपेन कर रहे हैं। यह कार्यक्रम जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों में बाल विवाह व दहेज के खिलाफ जागरूकता आ रही है। उनके संकल्प का प्रकटीकरण सार्वजनिक तौर पर भी होना चाहिए। इसलिए इस साल 21 जनवरी को बाल विवाह व दहेज के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ठंड के बावजूद लोगों ने हर जगह मानव श्रृंखला बनाई। पिछली बार सडक़ों पर ही श्रृंखला बनाई गई थी। इस बार यह लोगों पर छोड़ा गया था। लोगों ने गांव-कस्बे-मोहल्ले में जहां चाहा श्रृंखला बनाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों के मन में जागृति आ रही है, यह प्रसन्नता की बात है। कहा कि विकास का काम चलता रहेगा। लेकिन, साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जन-जागृति का अभियान जारी रहेगा। ऐसे सामाजिक अभियान निरंतर चलते रहने वाली चीज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button