छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

छत्तीसगढ़ में स्वाद का संगम: बस्तर में होगी पारंपरिक एवं जनजातीय व्यंजन प्रतियोगिता

छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष को खास बनाने के लिए पर्यटन बोर्ड एक सांस्कृतिक और स्वाद से भरी पहल लेकर आया है। 9 दिसंबर 2025 को चित्रकोट, बस्तर स्थित दंडामी लक्जरी रिसॉर्ट एक अनोखे आयोजन का केंद्र बनने जा रहा है—जहां छत्तीसगढ़ी पारंपरिक और जनजातीय व्यंजनों की खुशबू और प्रतिभागियों की रचनात्मकता साथ-साथ बिखरेगी।

यह प्रतियोगिता केवल स्वाद का ही नहीं, बल्कि प्रदेश की गहरी सांस्कृतिक जड़ों और जनजातीय पाक-कला की अनोखी पहचान को सामने लाने का मंच बनेगी। पूरे देश से 18 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। इस आयोजन से छत्तीसगढ़ के स्थानीय व्यंजन, जनजातीय संस्कृति और पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹7000, द्वितीय पुरस्कार ₹5000 और तृतीय पुरस्कार ₹3000 रखा गया है। विजेताओं को प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए +91-99261-60586 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button