रायपुर : टिकरापारा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर मठपारा में आज सुबह आपसी विवाद के चलते गुस्साए पति ने अपनी पत्नी का गला काट दिया तथा खुद का गला भी रेत लिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना आदर्श नगर मठपारा की है। यहां रहने वाला अशोक चक्रवर्ती पेशे से वकील है। अशोक चक्रवार्तीअपनी वृद्ध मां और पत्नी के साथ यहां रहता है। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से अशोक काफी तनाव में रहता था, किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी प्रतिभा चक्रवाती के साथ कुछ विवाद चल रहा था। आज सुबह भी मनमुटाव के चलते पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और बात बढ़ती चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार आसपास के लोगों ने पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद की आवाज भी सुनी, लेकिन पति-पत्नी के बीच की बात होने के कारण किसी ने भी हस्तक्षेप करना जरूरी नहीं समझा। विवाद के दौरान अशोक और प्रतिभा की एकलौती बच्ची अपनी दादी के साथ घर में ही थी। बताया जाता है कि आवेश में आकर अशोक ने रखे में रखे चाकू से अपनी प्रतिभा के गले पर ताबड़तोड़ वार किया, यह देख उसकी वृद्ध मां बीच-बचाव करने लगी, लेकिन वह अपनी बहू को बचा नहीं सकी। इस बीच अशोक आवेश खोकर पत्नी की जान निकलते तक वार करता रहा। लहूलुहान हो चुकी और बुरी तरह से जख्मी प्रतिभा अपनी जान बचाने के लिए घर के बाहर निकली और घर के सामने गली में ही गिर पड़ी और उसकी सांसे थम गई। यह देख अशोक की वृद्ध मां गश खाकर वहीं बच्ची के साथ गिर पड़ी, इससे उसे भी चोटें आई हैं। इस बीच अशोक ने अपना गला भी चाकू से काट लिया था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। आसपास के लोगों ने अशोक की वृद्ध मां और उसकी बच्ची को संभाला और तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी।
Please comment