
भिलाई : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 13जून को भव्य व विशाल बाइक रैली निकाली गई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में आने का न्योता दिया। रैली पावर हाउस चौक से प्रारंभ के पूर्व मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पांडेय, प्रदेश के युवा मोर्चा के महामंत्री संजू नारायण ठाकुर, नारायण ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, रंजीत दास का स्वागत किया गया। पांडेय ने भिलाई वासियों को प्रधानमंत्री की सभा में आने की अपील की। युवा मोर्चा के महामंत्री द्वय कन्हैया सोनी, और भोला साहू ने रैली का नेतृत्व किया। पार्टी के पदाधिकारी गमछा, टोपी, ध्वज अपने-अपने वाहनों में लहराते चल रहे थे।
विशाल बाइक रैली निकाली
रैली पावर हाउस से निकलकर मौर्या टाकीज चौक, नेहरूनगर चौक, ओवरब्रिज से होते हुए सेक्टर-9 पहुंची। रैली को विधायक एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष सांवलाराम डाहरे ने लोगों का उत्साह बढ़ाया। रैली का समापन सिविक सेंटर में किया गया। रैली में प्रमुख रूप से मारकण्डेय तिवारी, फणेन्द्र पांडेय, महामंत्री खिलावन साहू, विनीत बाजपेयी, संजय खन्नाा, यशवंत ठाकुर, बी. सुग्रीव, अर्जुन सचदेव, एएन पाढ़ी, पुरुषोत्तम देवांगन, त्रिलोचन सिंह, रामउपकार तिवारी, टीपी सिंह, प्रमोद अग्रवाल, मंजूषा साहू, कविता विश्वाल, विरेन्द्र साहू, गोपाल बिस्ट, माखन कोसरिया,
सुरेश शुक्ला, भूषण अग्रवाल, रामानंद मौर्य, बिजेन्द्र सिंह, प्रताप सिंह,मनोज तिवारी, एस मोहन, ईश्वर ठाकुर,खगेश कोसरिया, रामजी ठाकुर, राजू खान, डॉ राधेश्याम वर्मा, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों में मनीष सोनी, गौरीशंकर, प्रवीण विश्वाल, कन्हैया सोनी, भोला साहू, मिथिलेश यादव, सुनील मौर्या, आशीष परगनिहा, सूरज जायसवाल, रिंकू वर्मा, सुन्दरम रोहित, नम्रता तिवारी, स्वाती साहू, एम रवि कुमार, डॉ दिनेश साहू, शशि भगत, उदय सिंह, प्रकाश सिंह, उमाकांत साहूसहित हजारों की संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही।