छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

डॉ. मोहन भागवत बिलासपुर पहुंचे, काशीनाथ गोरे की स्मृति में ‘लोकहितकारी काशीनाथ स्मारिका’ का विमोचन करेंगे

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत इस समय बिलासपुर में हैं, जहां वे स्वर्गीय काशीनाथ गोरे की याद में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में वे “लोकहितकारी काशीनाथ स्मारिका” का विमोचन करेंगे, जो स्व. काशीनाथ गोरे के योगदान और उनके कार्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।

सिम्स ऑडिटोरियम में होने वाली इस भव्य घटना की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे, जबकि मंच पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक सुशांत शुक्ला, धरमलाल कौशिक, मेयर पूजा विधानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित होंगे।

डॉ. मोहन भागवत के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सिम्स ऑडिटोरियम परिसर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और कार्यक्रम स्थल के भीतर-बाहर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि कार्यक्रम का आयोजन शांति और सम्मानपूर्वक संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button