छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

प्लास्टिक मुक्त शहर की मुहिम तेज, शुभांगी आप्टे ने 55 हजार कपड़े के बैग बांटकर बदली सोच

रायपुर। लोकभवन में आज एक अहम मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका से नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर शुभांगी आप्टे ने भेंट की। इस दौरान शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में चल रही कोशिशों और जागरूकता अभियानों पर विस्तार से चर्चा हुई।

शुभांगी आप्टे ने बताया कि वे लगातार स्कूलों, बैंकों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों को प्लास्टिक के नुकसान समझा रही हैं। अब तक 55 हजार से ज्यादा कपड़े के थैले बांटकर उन्होंने लोगों को एक बेहतर विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया है।

सिर्फ पर्यावरण ही नहीं, सामाजिक जिम्मेदारी भी उनकी पहल का हिस्सा है। दिव्यांगजनों के लिए ब्रेल लिपि में 6 किताबें प्रकाशित कराई गई हैं, जिससे उन्हें पढ़ने में सुविधा मिल सके। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में जरूरतमंद माताओं और नवजातों के लिए जच्चा-बच्चा किट भी उपलब्ध कराई जा रही है।

राज्यपाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए बेहद जरूरी हैं। शुभांगी आप्टे स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण के लिए प्रेरित कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button