छत्तीसगढ़रायपुर

शैलेश ने कहा-साय ने अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व छोड़कर रफू करने का काम शुरू कर दिया

रायपुर। भाजपा की पत्रकारवार्ता पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पलटवार किया है।शैलेश ने कहा है कि डी. पुरंदेश्वरी का विडियो सब ने देखा है। पूरे छत्तीसगढ़ ने देखा है, पूरे देश ने देखा है। डी. पुरंदेश्वरी थूकना शब्द का प्रयोग कर रही है। यदि डी. पुरंदेश्वरी का थूकना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को फूकना सुनाई देता है, तो इससे स्पष्ट है किसानों के अपमान में भाजपा और स्वंय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, डी. पुरंदेश्वरी के इस अपराध में सहभागी बने है। छत्तीसगढ़ की अस्मिता और किसान भाइयों के इस अपमान में भाजपा शामिल और सहभागी है।


त्रिवेदी ने कहा है कि दरअसल डी. पुरंदेश्वरी के बयान का गलत अर्थ नहीं निकाला जा रहा है। डी. पुरंदेश्वरी का बयान ही गलत है। विष्णुदेव साय यह न भूले कि फूकने से बहता नहीं है उड़ जाता है। यदि डी. पुरंदेश्वरी ने फूकने की बात की होती तो वे उड़ना कहती। पूरे छत्तीसगढ़ और पूरे देश ने सुना है डी. पुरंदेश्वरी थूकने की बात कही है। डी. पुरंदेश्वरी थूकने और बह जाने की बात कर रही हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व छोड़कर रफू करने का काम शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button