राज्योत्सव 2026 में कृषि विभाग के स्टॉल ने लूटी महफिल, हरियाली से लेकर आधुनिक खेती तक दिखी छत्तीसगढ़ की तस्वीर!

The Agriculture Department’s stall stole the show at Rajyotsav 2026, showcasing a vivid picture of Chhattisgarh—from lush greenery to modern farming practices!
आर्टिकल अच्छा लगे तो शेयर करें

नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव 2026 के तीन दिवसीय आयोजन में कृषि विभाग का स्टॉल लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां चारों ओर फैली हरियाली, प्राकृतिक वातावरण और ग्रामीण परिवेश की झलक लोगों को अपनी ओर खींच रही है। खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन और जैव विविधता से जुड़ी गतिविधियों का आकर्षक प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। कृषि उत्पादों, विशेषकर बीज और खाद्य पदार्थों को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

कृषि विभाग के इस स्टॉल में प्रवेश करते ही हरियाली और शीतल वातावरण का एहसास होता है। पूरे परिसर को इस तरह सजाया गया है कि लोगों को ग्रामीण परिवेश का अनुभव मिल सके। यहां पहुंचने वाले लोग सब्जियों, फूलों, पेड़-पौधों, पशुधन विकास और खेती-किसानी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ले रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें —: सफलता से डरें नहीं, गलतियों से सीखकर आगे बढ़ें… दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का युवाओं को बड़ा संदेश

स्टॉल में कृषि के साथ उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन, कुक्कुटपालन और आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। इसके अलावा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, भूजल स्तर और पर्यावरण के अनुकूल खेती के तरीकों को भी प्रदर्शित किया गया है।

खाद्य पदार्थों के शौकीनों के लिए भी यहां खास आकर्षण मौजूद हैं। कामधेनु विश्वविद्यालय की रबड़ी का स्वाद लेने के लिए लोग पहुंच रहे हैं, वहीं बस्तर कैफे की खुशबू भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। स्टॉल में शहद सहित कई स्थानीय खाद्य उत्पादों की खरीदी भी की जा रही है।

आधुनिक कृषि तकनीक और मशीनों को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी देखने को मिल रही है। यहां बेलर, स्ट्रॉ चॉपर, कंबाइन हार्वेस्टर, पैडी ट्रांसप्लांटर और रीपर जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया है। किसानों को इन मशीनों के उपयोग और शासन की ओर से कृषि यंत्रों की खरीदी पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी भी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार कृषि को अधिक लाभकारी बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से फसल विविधीकरण को बढ़ावा दे रही है। सरकार किसानों को पारंपरिक धान की खेती के साथ स्थानीय मिट्टी, जलवायु और बाजार की मांग के अनुरूप वैकल्पिक एवं लाभकारी फसलें अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

राज्योत्सव में कृषि विभाग का यह स्टॉल आधुनिक कृषि तकनीक, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को एक ही मंच पर प्रदर्शित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *