बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

लाखों की हैं भोजपुरी एक्ट्रेसेज की अदाएं, आम्रपाली दुबे हैं टॉपर

भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के दिलों की धडक़न बन चुकीं एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे एक साथ आठ फिल्में साइन कर सुर्खियों में हैं. इसके साथ ही वह इस इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं. उन्हें एक फिल्म के लिए करीब 7 से 9 लाख रुपए तक ऑफर किए जाते हैं. आम्रपाली के बाद नंबर आता है एक्ट्रेस रानी चटर्जी का. मनोज तिवारी के साथ भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू करने वाली रानी का अपना यूट्यूब चैनल भी है. उन्हें एक फिल्म के लिए 5 लाख से लेकर 8 लाख रुपए में साइन किया जाता है.

आठ फिल्में साइन कर सुर्खियों में हैं

बिग बॉस के घर में आकर देशभर का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाली मोनालीसा भी कमाई के मामले में कम नहीं हैं. उन्हें एक फिल्म के लिए 5 लाख से 7 लाख रुपए मिलते हैं. ‘पटना से पाकिस्तान’ जैसी फिल्म से सुर्खियों में छाने वाली एक्ट्रेस काजल राघवानी एक फिल्म के लिए 5 लाख से 6 लाख रुपए लेती हैं. काजल हुकूमत, पंचायत, मेहंदी लगा के रखना, चीरहरण जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

मोनालीसा भी कमाई के मामले में कम नहीं हैं

जीना तेरी गली में, दीवानगी हद से, ए बलमा बिहार वाला-2, इच्छाधारी जैसी फिल्मों के लिए तारीफ पा चुकीं प्रियंका पंडित एक फिल्म के लिए 4 लाख से 5 लाख रुपए लेती हैं. भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकीं अक्षरा सिंह इस इंडस्ट्री के खूबसूरत चेहरों में से एक हैं. अक्षरा एक फिल्म के लिए 2 लाख से 3 लाख रुपए लेती हैं. बंगाली बाला रिंकू घोष भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी स्टार हैं. साल 2001 में तेलुगु फिल्मों से शुरुआत करने वाली रिंकू आखिरी बार साल 2013 में भोजपुरी फिल्म रखवाला में नजर आई थीं. वह एक फिल्म के लिए 2 लाख से 3 लाख रुपए लेती हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button