छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

महिलाओं के आर्थिक सामाजिक उत्थान के लिए मुंगेली जिले में महिलाओं के लिए मिनी राइस मिल की मंजूरी दी है सरकार ने भूपेश है तो संभव है

मुंगेली। राज्य शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक तथा सामाजिक रूप से और अधिक सक्षम बनाने के लिए अनेक कार्यक्रमों और योजनाओं का संचालन किया जा रहा है,जिसके फलस्वरूप ग्रामीण अंचल की महिलाएं स्व. सहायता समूह से जुड़कर सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान की मिसाल कायम कर रही है।

इसी कड़ी में मुंगेली जिले के 24 महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए मिनी राईस मिल की स्वीकृति दी गई है। प्रत्येंक स्व. सहायता समूह की महिलाएं संबंधित गोठान में मिनी राईस मिल का संचालन करेंगी। इन महिला स्व. सहायता समूह की महिलाओं के लिए मिनी राईस मिल की स्वीकृति जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक में दी गई है।

प्रत्येंक मिनी राईस मिल के लिए 01 लाख 5 हजार रूपये की मान से 24 मिनी राईस मिल के लिए 25 लाख 20 हजार रूपये की स्वीकृति दी गई है। इससे स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में एक कड़ी की और इजाफा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button