Crimeछत्तीसगढ़बड़ी खबरेंबिलासपुर

रिटायर्ड अफसर अफसर से शादी कर, 40 लाख ले उड़ी ‘लुटेरी दुल्हन’

बिलासपुर (Fourth Eye News). 77 साल के रिटायर्ड अफसर से ठग महिला ने शादी रचाई और उनसे 40 लाख लेकर गायब हो गई। जाते समय उनकी कार भी ले गई। पीड़ित ने आईजी से शिकायत की है। उन्होंने 45वर्षीय महिला के बारे में अपने स्तर पर खोजबीन की तो पता चला वह पहले भी अलग-अलग नामों से 8-10 लोगों के साथ ऐसा कर चुकी है। सरकंडा निवासी एमएल पस्टारिया खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के रिटायर्ड अफसर हैं।

बिलासपुर: बैंकों से लोन दिलाने के नाम पर 11 लोगों से 5 करोड़ रूपये से अधिक की धोखाधड़ी

पत्नी के निधन के बाद वे एकाकी जीवन गुजार रहे थे। इसे दूर करने के लिए उन्होंने विधुर से शादी करने का विज्ञापन दिया था। इसी दौरान एक महिला ने उनसे संपर्क किया। उसने अपना नाम आशा शर्मा बताया और शादी करने की इच्छा जताई। रिटायर्ड अफसर को उसने मध्यप्रदेश सागर के एक पते पर बुलाया। यहां दोनों के बीच में बातचीत हुई और  शादी तय हो गई।

बिलासपुर : शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म

4 दिसंबर 2016 को मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री विधवा एवं परित्यक्ता कन्यादान योजनांर्तगत उनका विवाह भी हो गया। शादी के बाद रिटायर्ड अफसर के साथ महिला बिलासपुर बंधवापारा में आकर तीन चार किश्तों में थोड़े थोड़े समय के लिए रही।

इसके बाद वह अलग अलग काम से हमेशा पैसा लेती रही। करीब 40 लाख रुपए ले वह चुकी। यह रकम रिटायर्ड अफसर ने अपनी पहली पत्नी के जेवर बेंच कर और उधार में लेकर दिए। महिला के कहने पर उन्होंने  लोन में एक कार भी खरीदी थी। महिला पैसे व कार लेकर यहां से भाग गई। पिछले चार माह से वह गायब है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button