ज्योतिष

डॉ.अमृता करुणेश्वरी से जाने आज का राशिफल

मेष राशि

आज के दिन में आपको सावधानी बरतने की सलाह गणेशजी देते हैं, क्योंकि आज आप अधिक संवेदनशील और भावनात्मक होंगे। किसी भी बात से आपका मन दुखी हो सकता है एवं आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको रहेगी। आपके स्वाभिमान को ठेस न पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखें।

वृषभ राशि

गणेशजी के अनुसार आज आपकी चिंताएं कम होंगी और उत्साह बढ़ेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। आपकी कल्पनाशक्ति पूर्ण रूप से खिलने के कारण साहित्यलेखन में किसी रचना का सृजन करेंगे। आज आपको रुचिपूर्ण भोजन मिल सकता है। घर में परिवारजन विशेषकर माता के साथ तालमेल में वृद्धि होगी। आर्थिक बातों पर अधिक ध्यान दें।

मिथुन राशि

आज आप थकान, व्यग्रता एवं प्रसन्नता का मिला जुला अनुभव करेंगे। निर्धारित कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। धन संबंधी योजनाएं पहले नष्ट होती और बाद में पूर्ण होती प्रतीत होंगी। शुभेच्छकों तथा मित्रों से मुलाकात का प्रसंग बन सकता है। व्यवसाय के स्थान में उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिल पाएगा। परिजनों के साथ समय आनंद से बीतेगा।

कर्क राशि

आज आपका दिन आनंदित रहेगा। तन और मन दोनों दृष्टि से आप स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिजन, स्नेहीजन एवं मित्रों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से उपहार मिलेगा। प्रवास एवं खान-पान का सुंदर आयोजन करेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। पत्नी से शुभ समाचार मिलेंगे। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।

सिंह राशि

आज आप आरोग्य से संबंधित विषय में चिंतित रहेंगे। चिंता के कारण शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद को टालें। कोर्ट-कचहरी के कामों को संभालकर करें। विदेश से समाचार मिलने की संभावना है। असंयमित वर्तन न करें। महिलाओं के मामले में संभल कर रहें। आज अधिक व्यय होगा।

कन्या राशि

आपका आज का दिन लाभदायी रहेगा। यश, कीर्ति तथा लाभ प्राप्त होगा। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है। विशेषकर स्त्री मित्रों से लाभ होने के संकेत हैं। प्रियजनों के साथ मिलन आनंददायी रहेगा। व्यापार में आय की वृद्धि होने की संभावना है। पर्यटन का आयोजन होगा। संतान के शुभ समाचार मिलेंगे। दांपत्य जीवन में सुख एवं संतोष की अनुभूति करेंगे।

WhatsApp Image 2018 06 19 at 8.09.53 PM

तुला राशि

आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। आपके घर तथा कार्यालय में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर उपस्थित होंगे। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। उच्च पदाधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। माता से लाभ होगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि

आज आप शारीरिक थकान, आलस्य और मानसिक चिंता की अनुभूति करेंगे। व्यवसाय में बाधा खड़ी होगी। संतान से मतभेद रहेगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज प्रतिस्पर्धियों से वाद विवाद न करें। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

धनु राशि

आज के दिन आपको अत्यंत सावधानीपूर्वक रहने की सलाह गणेशजी देते हैं। आज कोई भी नए काम एवं व्याधियों के उपचार का प्रारंभ न करें। अत्यंत संवेदनशीलता के कारण आपकी मानसिक स्थिति व्याकुल रहेगी। पानी से संभलें। वाणी पर संयम रखें। अनैतिक कार्यों और सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। स्वास्थ्य के मामले में संभलकर रहें।

मकर राशि

आपके व्यापार का विस्तार होगा। दलाली, कमिशन, ब्याज आदि स्रोतों से आय बढ़ेगी, ऐसा गणेशजी कहते है। धनलाभ का प्रबल योग है। संतान के अभ्यास के विषय में चिंतित रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। विचारों में कुछ दुविधा और अस्थिरता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से मिलना जुलना होगा। नए वस्त्रों की खरीद कर सकते हैं।

कुंभ राशि

कार्य की सफलता के लिए आज शुभ दिन है, ऐसा गणेशजी कहते है। आज किए गए कार्यों की वजह से आप यशस्वी बनेंगे तथा आप की कीर्ति में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे। कार्य के सम्बंध में धन का व्यय होगा।

मीन राशि

विद्योपार्जन करने वाले अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय के लिए अच्छा दिन है। पानी से आज संभलें। स्वभाव में संयम रखें। मानसिक संतुलन बनाए रखने की गणेशजी सलाह देते हैं।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button