छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंबीजापुर
पिकनिक मनाने गई लड़कियों में दो लोग नदी में डूबे,एक की मौत दुसरे की तलाश जारी
पिकनिक मनाने गई लड़की की इंद्रावती नदी में डूबने से मौत

बीजापुर। जिले के भैरमढ़ थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार,सहेलियों के साथ पिकनिक मनाने गई लड़की की इंद्रावती नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं एक लड़की अभी भी लापता है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची,पुलिस टीम ने एक लड़की के शव को बरामद कर लिया है।वहीं दूसरी लड़की की तलाश जारी है।
यह मामला भैरमगढ़ अनुविभाग के कुटरू गांव का है। उत्तम सिंह पंचारी ने बताया कि लड़कियां अपने सहेलियों के साथ पिकनिक मनाने इंद्रावती नदी के किनारे पहुंची थी। इस दौरान नदी में नहाते वक्त एक लड़की डूब गई। लड़की का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं दूसरी लड़की अभी भी लापता है। घटना की जानकारी मिलते ही गोताखोर की टीम को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है।