छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

रेलवे स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति ने स्टेशन मास्टर को मारा तीर, जीआरपी में मामला दर्ज

बिलासपुर । जिले के उदलकछार रेलवे स्टेशन में एक व्यक्ति ने स्टेशन मास्टर को तीर मार कर चोट पहुंचाया। स्टेशन मास्टर की रिपोर्ट पर पेंड्रा जीआरपी चौकी में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर ली है ।

मिली जानकारी के मुताबिक मोहम्मद हीरा बसीर उम्र 37 वर्ष ने जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी उदलकछार रेलवे स्टेशन में स्टेशन मास्टर है 18 अगस्त की रात 2:25 पर वह वॉशरूम में फ्रेश होने के बाद पैनल रूम रेलवे स्टेशन में अपने कुर्सी पर बैठा तभी कमर में आकर कुछ लगा l

हड़बड़ा कर हाथ लगाया तो देखा कि कमर से खून निकल रहा था सामने एक तीर पड़ा था जो लगभग 3 फीट 4 इंच का नुकीला है। किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा टिकट काउंटर का पर्दा हटाकर तीर मारा गया है बाहर निकल कर देखा तो एक अज्ञात व्यक्ति जो नीला गमछा और काला कपड़ा पहना था l

टिकट काउंटर पर आया तो लोग चिल्लाए तो वह भाग गया। घटना की रिपोर्ट पर जीआरपी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 324, 353 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button