देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

अमेरिका का समुद्र में सनकी एक्शन! नावों पर सीधे हवाई हमले, 200 से अधिक मौतें

लातिन अमेरिका और कैरिबियन समुद्री रास्तों पर संदिग्ध नावों पर अमेरिका की ओर से सीधे हवाई हमले किए जा रहे हैं। पेंटागन के आंकड़े बता रहे हैं कि इस सैन्य सनक और बमबारी में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। दुनिया भर के मानवाधिकार संगठन और मछुआरा संघ इस खूनी खेल पर भड़के हुए हैं और अमेरिका पर बेगुनाह मछुआरों को बिना सबूत निशाना बनाने का तीखा आरोप मढ़ रहे हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इक्वाडोर दौरे पर निर्लज्जता से इन हमलों को सही ठहराते हुए कह दिया है कि ये हमले रुकेंगे नहीं। समुद्री सीमाओं का सरेआम उल्लंघन करके और किसी भी नागरिक को बिना कानूनी प्रक्रिया के मौत के घाट उतारकर अमेरिका अपनी दादागिरी दिखा रहा है। बिना किसी पुख्ता सबूत के सिर्फ ‘शक’ के आधार पर लोगों को उड़ा देना अंतरराष्ट्रीय कानूनों की धज्जियां उड़ाने जैसा है।

वैश्विक स्तर पर इस अमानवीय और आक्रामक रवैये के खिलाफ भयंकर गुस्सा पनप रहा है। यदि महाशक्तियां बिना किसी अंतरराष्ट्रीय अदालती प्रक्रिया के इस तरह समुद्र में नरसंहार करती रहीं, तो कानून और मानवाधिकारों का वजूद ही खत्म हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button