Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का रायपुर आगमन, स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राज्यपाल और मंत्रियों ने किया भव्य स्वागत

Vice President C.P. Radhakrishnan arrives in Raipur; Governor and ministers accord him a grand welcome at Swami Vivekananda Airport.

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के छत्तीसगढ़ आगमन पर राजधानी रायपुर में उनका गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया। स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचने पर राज्यपाल रमेन डेका, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उनका स्वागत किया।

विमानतल पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल, वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने भी उपराष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, सुनील सोनी और मोतीलाल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधि अशोक बजाज, मुख्य सचिव विकासशील और पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने भी स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का स्वागत किया। उपराष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर विमानतल पर विशेष उत्साह देखने को मिला और प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया।