दिल्ली में ‘अपनापन’ का विमोचन, विष्णुदेव साय बोले— जनसेवा के अनुभव नई पीढ़ी के लिए बनेंगे प्रेरणा

रायपुर। नई दिल्ली के पूसा परिसर में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai शामिल हुए, जहां केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan की पुस्तक ‘अपनापन’ का विमोचन किया गया। यह पुस्तक प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ उनके सार्वजनिक जीवन, आत्मीय संबंधों और जनसेवा के अनुभवों पर आधारित है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने पुस्तक को जनप्रतिनिधियों के अनुभवों और समाजसेवा के मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने वाला प्रेरक प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन के संघर्ष, अनुभव और कार्यशैली जब पुस्तकों के माध्यम से सामने आते हैं, तो वे समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं।
साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सुशासन, संवेदनशील नेतृत्व और जनसेवा की नई कार्यसंस्कृति विकसित हुई है। ऐसे में ‘अपनापन’ जैसी पुस्तक पाठकों को नेतृत्व, सामाजिक सरोकार और जनभावनाओं को समझने का अवसर देगी। समारोह में कई केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


