रायपुर : रमन सिंह के खिलाफ करूणा शुक्ला लड़ेगी चुनाव

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में पहले चरण में 18 विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को दूसरी सूची भी जारी कर दी। इस सूची में 6 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इससे पहले कांग्रेस पहली सूची में 12 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस की दूसरी सूची में राजनांदगांव विधानसभा सीट से श्रीमती करूणा शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है जो मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के खिलाफ मैदान में उतरेंगी।
ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : श्रीचंद के टिकट पर संशय : भाजपा के खिलाफ सिंधी समाज का फूटा गुस्सा
देखा जाए तो कांग्रेस ने श्रीमती करूणा शुक्ला पर बड़ा दाव खेला है। करूणा शुक्ला पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी है। इस दृष्टि से देखा जाए तो कांग्रेस सोच समझकर श्रीमती शुक्ला को रमन सिंह के खिलाफ मैदान में उतारा है। कांग्रेस की दूसरी सूची में करूणा शुक्ला के अलावा मोहला-मानपुर से इंदर शाह मंडावी, खुज्जी से श्रीमती चन्नी साहू, खैरागढ़ से गिरवर जंघेल, डोंगरगढ़ से भुनेश्वर सिंह बघेल एवं डोंगरगांव से दलेश्वर साहू को प्रत्याशी घोषित किया है।
ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : रमशीला साहू की टिकट कटने से कार्यकर्ता नाराज
इस तरह कांग्रेस ने वर्तमान दो विधायकों की टिकट काटी है। इसमें खुज्जी से विधायक भोलाराम साहू एवं मोहला-मानपुर से श्रीमती तेजकुंवर गोवर्धन नेताम है। कांग्रेस ने इन दोनों विधायको पर जीत का भरोसा नहीं जताया है। जिसके कारण इनकी टिकट काटी गई।