छत्तीसगढ़

किम जोंग के नक्शे कदम पर चल रहे हैं भूपेश बघेल और कांग्रेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस विधायक के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवा आयोग के सदस्य को पार्टी से छह साल के लिए बाहर कर दिये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के नरवा में इस तरह लोट रही है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध बोलने को अनुशासन हीनता मानकर पार्टी से निकाल बाहर कर दिया जाता है! यह सरकार और कांग्रेस भ्रष्टाचार को ही शिष्टाचार मानती है। भूपेश बघेल और उनकी कांग्रेस तानाशाह किम जोंग के नक्शे कदम पर चल रही है। जिसे विरोध का गला घोंटने में कोई संकोच नहीं होता।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भूपेश बघेल के राज में जनता, कर्मचारी और विपक्ष किसी को भी विरोध व्यक्त करने की लोकतांत्रिक आजादी नहीं है। धरना प्रदर्शन जुलूस रैली किसी भी रूप में विरोध भूपेश बघेल सरकार को मंजूर नहीं है। अंग्रेजी हुकूमत की तर्ज पर भूपेश एक्ट लाया गया है ताकि कोई भी सरकार के अत्याचार और भ्रष्टाचार का विरोध न कर सके। छत्तीसगढ़ में केवल भ्रष्टाचार को छूट है, माफिया राज की छूट है, अपराध की छूट है। बाकी सब पर पाबंदी है। इंदिरा गांधी के अलोकतांत्रिक आदर्श पर चलने वाली कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सेंसरशिप लगा रखी है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्य राज्यों में भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराने टोल फ्री नंबर जारी हो रहे हैं और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार भ्रष्टाचार को ऐसा संरक्षण दे रही है कि विधायक के भ्रष्टाचार पर बोलने का दंड दिया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम अपने सामने मारपीट करने वाले का निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द करते हैं और भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले को तत्काल प्रभाव से बाहर निकाल देते हैं। कांग्रेस के खाने और दिखाने के अलग अलग दांत सबके सामने आ गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button