नई दिल्ली : उपचुनाव नतीजे: कैराना में बीजेपी पीछे, बिहार के जोकीहाट में आरजेडी-जेडीयू में कांटे की टक्कर

नई दिल्ली : लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले इन उपचुनावों को भाजपा और महागठंबधन के लिए अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इन उपचुनावों के परिणाम भविष्य के नतीजे तय करेंगे। बता दें कि जिन चार लोकसभा सीटों पर मतगणना हो रही है, उनमें उत्तर प्रदेश की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया व पालघर और नागालैंड की एक सीट शामिल है। जहां कैराना लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव को काफी अहम माना जा रहा है।
लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है
इसका एक कारण यह भी है कि भाजपा को हराने के लिए यहां सभी प्रमुख विपक्षी दल एक-दूसरे के साथ आ गए हैं। सीधे कहा जाए तो महागठबंधन की असल परीक्षा कैराना उपचुनाव में है। यूपी : कैराना लोकसभा उपचुनाव में नवें राउंड की वोटिंग में आरजेडी की तबस्सुम हसन 26925 वोट से आगे।
ये भी खबरें पढ़ें – मुंबई : मुंबई में तैरता रेस्तरां समुद्र में डूबा, 15 लोग बचाए गए
झारखंड उपचुनाव : सिल्ली में आठ राउंड के बाद जेएमएम की सीमा देवी आजसू के सुदेश महतो से महज 622 मतों से आगे। कांटे का चल रहा मुकाबला। वहीं, गोमिया में नवें राउंड के बाद भाजपा के माधवलाल सिंह जेएमएम की बबिता देवी से 949 मतों से आगे।
कैराना में बढ़त पर आरएलडी प्रत्याशी तबस्सुम ने कहा, ‘ये सच्चाई की जीत है। मैं आज भी अपने कहे शब्दों पर कायम हूं। यहां भी साजिश रची गई और हम नहीं चाहते कि भविष्य में इवीएम मशीनों के जरिए चुनाव हो। महागठबंधन का 2019 का लक्ष्य स्पष्ट है।