
रायपुर : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को राजधानी रायपुर के सिविल लाईन स्थित पूर्व केबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर का बंगला आबंटित किये जाने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डा. रमन सिंह ने भाजपा सरकार की चुनाव में मिली हार के बाद मुख्यमंत्री का बंगला छोड़ दिया है। डा. सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री के नाते राज्य शासन से रायपुर के सिविल लाईन स्थित पूर्व केबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर या राजेश मूणत के बंगले में से एक बंगला आबंटित करने का आग्रह किया था।
बताया जा रहा है कि डा. रमन सिंह के आग्रह का सम्मान करते हुए शासन ने अजय चंद्राकर का बंगला उन्हें आबंटित किया गया है। श्री चंद्राकर का यह बंगला मुख्यमंत्री निवास से काफी नजदीक है और सुरक्षा की दृष्टि से भी यह बंगला प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के लिए सही होगा।