छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

रायपुर में साय-शुक्ला की मुलाकात, रीवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगा दोनों राज्यों का संपर्क

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित निवास पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान साय ने शॉल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

बैठक में क्षेत्रीय विकास, जनहित के मुद्दों और दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सहयोग को और मजबूत बनाने पर भी सहमति बनी।

उपमुख्यमंत्री शुक्ला ने बताया कि रीवा और रायपुर अब सीधे हवाई मार्ग से जुड़ गए हैं। दोनों राज्यों के साझा प्रयासों से शुरू हुई यह हवाई सेवा लोगों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी। उन्होंने इस पहल के लिए साय के प्रयासों की सराहना करते हुए आगे भी साझा हितों पर मिलकर काम करने की बात कही।

रायपुर-रीवा के बीच उड़ान शुरू होने से दोनों राज्यों के यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आसान यात्रा का विकल्प मिलेगा।

इस अवसर पर भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, हिमांशु द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button