Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

“वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण — राजभवन रायपुर में गूंजा देशभक्ति का स्वर

150 years of “Vande Mataram” completed – Patriotic voices resonated at Raj Bhavan, Raipur

रायपुर। राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज राजभवन, रायपुर में भावनाओं से भरा सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नई दिल्ली से हुआ, जहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस ऐतिहासिक आयोजन का शुभारंभ किया। राजभवन में अधिकारी और कर्मचारी उत्साहपूर्वक लाइव प्रसारण देखते हुए एक स्वर में “वंदे मातरम्” का गायन करते रहे।

छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित इस समारोह में सभी उपस्थित जनों ने मातृभूमि के प्रति समर्पण और राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ गीत का सामूहिक रूप से गायन किया। इस मौके पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।