मध्यप्रदेशग्वालियर

कांग्रेस नेता लाखन सिंह-‘सिंधिया रात में छिपते-छिपाते ग्वालियर आते हैं, तो तोमर नाली में कूद जाते हैं’

ग्वालियर। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने दिल्ली के किसान आंदोलन पर बयान देते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश सहित देश के किसान दिल्ली बॉर्डर पर 50 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। 58 किसानों के शहीद होने के बाद भी मोदी सरकार कोई पहल नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में अब तक कांग्रेस बैक फ्रंट पर रही। कॉंग्रेस फ्रंट पर आकर 20 जनवरी को चंबल घाटी में महापंचायत का आयोजन करने जा रही है, जिसमें जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे। वे चंबल से ही दिल्ली के लिए कूच करेंगे।

पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता लाखन सिंह ने राज्यसभा सांसद व भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि जबसे वे भाजपा में गए हैं, तब से वे ग्वालियर रात में या छुपते-छुपाते आते हैं। उनको रिसीव करने भी पेड लोग ही आते हैं। बीजेपी एक कैडर बेस पार्टी है, उनको ज्यादा बर्दाश्त नहीं करेगी।

पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के लंबे समय से गायब होने के सवाल पर कहा कि प्रद्युम्न कभी अंतरध्यान करने चले जाते हैं, तो कभी नालियों में सफाई के लिए कूद जाता हैं। पहले भी समझाता था और अब भी समझा रहा हूं, इससे कुछ होने वाला नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button