बड़ी खबरेंभोपालमध्यप्रदेश
हज यात्रा के लिए मध्यप्रदेश में 2076 आवेदन, हर व्यक्ति पर 3 लाख रुपए तक आएगा खर्च

भोपाल: मप्र से जाने वाले प्रति हज यात्री का खर्च 2 लाख 90 हजार रुपए आंका गया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने स्पष्ट किया हज यात्रा फॉर्म ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। लेकिन जायरीन-ए-हज के लिए राहत भरी खबर यह है, कि हज यात्रा (2021) आवेदन करने की तारीख एक माह बढ़ा दी गई है।
अब इच्छुक लोग 10 जनवरी तक फॉर्म जमा कर सकेंगे। पहले अंतिम तारीख 10 दिसंबर तय थीं। फॉर्म जमा होने के बाद कुर्रा (लाटरी) निकाला जाएगा। अभी तक मध्य प्रदेश से 2076 लोगों ने ही हज यात्रा के लिए आवेदन किए हैं। इनमें 1019 महिलाएं भी शामिल है।