छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

भाजपा नेता अनिल पांडे के घर में जुआ खेल रहे 24 जुआरी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बलोदा बाज़ार के सिमगा में पुलिस ने दबिश देते हुए, भाजपा नेता अनिल पांडे के घर में जुआ खेल रहे 24 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मौके से 11 लाख नगदी समेत मोबाईल और दुपहिया वाहन भी जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार, सिमगा पुलिस को काफी दिनों से सिमगा में बड़ा जुआ दाव खेलने की जानकारी मिल रही थी।

जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर घटना स्थल की तस्दीक कराई गई और पुलिस ने बीजेपी नेता के घर पर जुआफड़ को पकड़ने में सफलता पाई। फिलहाल भाजपा नेता अनिल पांडेय से इस बारे में पूछताछ नहीं हो पाई है कि उस घर में कौन रहता था और किस काम से उपयोग किया जाता था। पकड़े गए आरोपी नामी गिरामी लोग हैं जो जनप्रतिनिधि और बड़े व्यवसायी भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button