छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

बलरामपुर के 26 अग्निवीरों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, प्रदेश के लिए बना गौरव का क्षण

बलरामपुर । जिले के चयनित 26 अग्निवीरों ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह सफलता केवल उनके परिवार, गांव और जिले ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।

साय ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं को सेना में शामिल होकर देशसेवा का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशप्रेम से ही सफलता की ऊँचाइयों को छुआ जा सकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि ये युवा सीमाओं की रक्षा करते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बनेंगे।

इस अवसर पर जिन चयनित अग्निवीरों की उपस्थिति रही, उनमें शामिल हैं — पिंकू पैकरा, जिन्दल, विकाश पैकरा, प्रकाश सिंह, खेल साय, आर्यन, देव नंदन पन्ना, नरेन्द्र यादव, रंजीत केरकेट्टा, रमेश पैकरा, प्रियांशु, सनोज, निकिता नरसिंह, शशि किरण, सोहन लाल, महेन्द्र पैकरा, मिथलेश पैकरा, छोंटू, बज्जू पैकरा, पंकज, विवेक पैकरा, विधायक पैकरा, किशुन पैकरा, सोभनाथ पैकरा, अमित कुजूर और एंजेल लकड़ा।

मुख्यमंत्री ने अतिथि शिक्षक सुदर्शन यादव और उनकी टीम के नि:शुल्क सेना भर्ती प्रशिक्षण की भी सराहना की। उनके प्रयासों से 30 में से 26 युवा अग्निवीर भर्ती में सफल हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button