बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

6 मिनट सीन के लिए खर्च किए 60 करोड़,जानें कितने में बिके ओटीटी राइट्स

अल्लू अर्जुन फिलहाल अपनी फिल्म पुष्पा 2 में बीजी हैं। फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है, इसलिए सभी इसको रैप अप करने के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं। फिल्म को लेकर चीजें काफी सीक्रेट रखी हैं, लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि मेकर्स ने 6 मिनट के एक सीन पर 60 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस सीन की शूटिंग 30 दिन तक हुई थी। इसको लेकर आगे कुछ दिलचस्प जानकारी है जो फैंस को बहुत पसंद आएगी। जानकारी के अनुसार पुष्पा 2 का बजट 500 करोड़ का है। फिल्म के म्यूजिक राइट्स और हिंदी सैटेलाइट राइट्स टी सीरीज को 60 करोड़ में बेच दिए हैं। वहीं तेलुगु सैटेलाइट राइट्स को स्टार मां को दिए हैं। इसकी अमाउंट को लेकर कोई जानकारी नहीं है। वहीं खबर यह भी है कि नेटफ्लिक्स ने डिजिटल राइट्स लिए हैं और इसके 100 करोड़ दिए हैं। फिलहाल मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।बता दें कि कुछ दिनों पहले पुष्पा 2 का पहला टीजर रिलीज हुआ था। जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अल्लू के बर्थडे पर इस टीजर को रिलीज किया गया था। अल्लू ने टीजर शेयर करते हुए लिखा था, मैं आप सबके बर्थडे विश के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं। मेरा दिल आपके प्यार से भर गया है। प्लीज इस टीजर को मेरी तरफ से थैंक्यू समझें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button