पटना : लालू की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

पटना : चर्चित चारा घोटाले में दोषी और अस्थायी बेल पर जेल से बाहर आए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत शनिवार सुबह अचानक खराब हो गई। इसके बाद उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आरजेडी के एक नेता ने बताया कि लालू ने सुबह उठने के बाद बेचैनी, सीने में दर्द और चक्कर आने की शिकायत की थी। इसके बाद पारिवारिक डॉक्टर को बुलाकर उन्हें दिखाया गया। इस दौरान पाया गया कि उनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है।
पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है
इसके बाद लालू यादव को पटना के आईजीआइएमएस (इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान) में भर्ती कराने का निर्णय लिया गया। आईजीआइएमएस के चिकित्सकों का कहना है कि अभी उनकी पूरी जांच की जाएगी उसके बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला में सजा काट रहे लालू रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद थे।
बेंगलुरु : बीजेपी विधायकों की पत्नियों को कर रही फोन, दे रही मंत्री पद और 15 करोड़ का ऑफर
रांची उच्च न्यायालय ने उन्हें इलाज कराने के लिए छह सप्ताह की अस्थायी जमानत दी है। आरजेडी सूत्रों की मानें तो लालू इलाज के लिए जल्द ही मुंबई जाने वाले हैं। लालू यादव पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं।