देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

अलीगढ़ : नकल रोकने के लिए टॉइलट में लगाया कैमरा

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में धर्म समाज डिग्री कॉलेज में मेल टॉइलट में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का मामला सामने आया है। टॉइलट में सीसीटीवी कैमरा लगे होने की जानकारी होते ही कॉलेज के छात्रों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। वहीं, कॉलेज प्रशासन का कहना है कि छात्र वॉशरूम के अंदर जाकर नकल करते हैं। उसे रोकने के लिए कैमरे लगाए गए हैं।कॉलेज के छात्र सौरभ चौधरी ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है कि कॉलेज प्रशासन ने टॉइलट के अंदर कैमरे लगाए हैं। अगर टॉइलट से तत्काल सीसीटीवी कैमरे नहीं हटाए गए तो वे लोग कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

वहीं, कॉलेज प्रशासन का कहना है कि छात्र वॉशरूम के अंदर जाकर नकल करते हैं

कॉलेज के एक दूसरे छात्र संजीव कुमार ने कहा कि कारण चाहे जो भी हो लेकिन कॉलेज प्रशासन का टॉइलट के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनुचित है। वे लोग हमें इस तरह से नहीं देख सकते हैं। कॉलेज के प्रिंसिपल हम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि उन लोगों को छात्रों से ही कई शिकायतें मिली कि कई छात्र कॉलेज के टॉइलट के अंदर पर्चियां और नकल सामग्री छिपाकर रखते हैं।

उनकी शिकायत के बाद कॉलेज प्रशासन ने टॉइलट में कैमरे लगवाए हैं

उन्होंने कहा कि कॉलेज के अंदर तीन टॉइलट्स हैं। वॉशरूम के अंदर कैमरा लगाना कोई गलत बात नहीं है। कैमरा सिर्फ यूरिनल को पीछे से फोकस करता है। फुटेज देखने के लिए अलग से कमरा बना है। छात्रों की किसी भी प्रिवेसी पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शिक्षा की निगरानी समिति के सदस्य मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि छात्र चाहें तो कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मानहानि का केस दायर कर सकते हैं। टॉइलट के अंदर नकल रोकने के लिए और भी तरीके हैं लेकिन सीसीटीवी कैमरा लगाना गलत है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button