Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

जम्मू : अमरनाथ यात्रा से पहले आतंकियों ने कराया जम्मू में मौजूदगी का एहसास

cg-a-uniformed-naxalite-stack-many-guns-recovered-in-bijapur-encounter

जम्मू : राज्य सरकार जब भी जम्मू में शांति होने की बात कहती है, तभी आतंकी अपनी मौजूदगी का एहसास करवाते रहते हैं। करीब डेढ़ साल तक शांत रहने के बाद फिर से आतंकियों ने श्री बाबा अमरनाथ की यात्रा शुरू होने से एक महीने पहले जम्मू शहर के बीचों बीच पुलिस के वाहन पर ग्रेनेड हमला कर दिया। इससे जहां पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं यह भी साफ हो गया है अब भी जम्मू में आतंकियों के स्लीपिंग सेल हैं। जम्मू में 26 अक्टूबर 2016 को विवेकानंद चौक में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था।

जम्मू शहर के बीचों बीच पुलिस के वाहन पर ग्रेनेड हमला कर दिया

देर रात हुए इस हमले में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ था मगर इसमें कई गाडिय़ों के शीशे टूट गए। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया था। यही नहीं आतंकवादियों ने 17 नवंबर 2012 नरवाल में शराब की दुकान के बाहर ग्रेनेड हमला किया था। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जम्मू में ही दलेर मेहंदी के कार्यक्रम के दौरान आतंकियों ने फ्लाईओवर से ग्रेनेड हमला किया था। इसमें भी कुछ लोग घायल हो गए थे।

ये भी खबरें पढ़ें – मुंबई : मुंबई में तैरता रेस्तरां समुद्र में डूबा, 15 लोग बचाए गए

आतंकियों ने यह हमले कर यह अहसास करवाया कि अभी भी वे जम्मू शहर में सक्रिय है। उनके स्लीपिंग सेल लगातार उनके लिए काम कर रहे हैं। कुछ साल पहले जम्मू के जानीपुर क्षेत्र में भी आतंकी छुपे होने की सूचना पर दिल्ली पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर नामी आतंकी को मार गिराया था।

Advertisement Carousel