छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

रायपुर : मुख्यमंत्री रमन सिंह ने दी राहुल गांधी को चुनौती

रायपुर : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के दौरान गुरूवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा में आयोजित आमसभा में 154.54 करोड़ रूपए की लागत के 31 निर्माण कार्यो की सौगात दीं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। डा. सिंह ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमेश बैस ने जिस तरह अपने दस साल के कार्यकाल में विकास किया है उतना ही विकास राहुल गांधी करके दिखा दें।

राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वे पहले भी कई बार सिमगा में कार्यक्रम कर चुके है और बड़ा सा बड़ा कार्यक्रम किया है पर आज यहां की जनता में जो जोशखरोस देख, माता-बहनों की संख्या देखा। ऐसा माहौल पिछले 15 साल की यात्रा में नहीं देखा हूं। अलग-अलग परंपरागत तरीके से यहां के जनता ने मेरा स्वागत किया जो अपने आप में अभूतपूर्व है। डा. सिंह ने क्षेत्र के भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिवरतन शर्मा को आपने विधायक बनाया है और उन्होंने अपने साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में जो क्षेत्र के लिए काम किया है उतना काम इससे पहले यहां कभी नहीं हुआ है। विधायक ने क्षेत्र के 40 हजार एकड़ तक पानी पहुंचाने का काम किया है।

ऐसा माहौल पिछले 15 साल की यात्रा में नहीं देखा हूं

छग में वे ऐसे पहले विधायक है जिनके विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ 600 करोड़ रूपये का काम हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चार महीनों के अंदर जिले के तमाम छोटे-छोटे गांव, मंजरा-टोली में शत प्रतिशत बिजली लगाने का काम पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इन चार महीनों के अंदर स्मार्ट फोन योजना अंतर्गत यहां के लोगों को स्मार्ट फोन फ्री में बांट दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस छग में विकास ढूंढ रहा। कांग्रेस को 15 साल से समझ में नहीं आया कि विकास का मजाक व उसका उपहास करना ही है कि आज वे 15 साल से विपक्ष में बैठे हुए है। ऐसे ही अगर वे विकास का मजाक करते रहेंगे तो आगामी 15 साल तक भी विपक्ष में ही बैठे रहेंगे।

विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ 600 करोड़ रूपये का काम हो रहा है

डा. सिंह ने कहा कि हम धान बोनस बांट रहे है। प्रदेश में 1700 करोड़ का धान बोनस बांट रहे है। सिमगा में भी 100 करोड़ से अधिक धान बोनस आज बांटा जाएगा। धान बोनस के अलावा स्मार्ट फोन भी बांटा जाएगा इसके लिए आवेदन लिये जा रहे है। डा. सिंह ने कहा कि एक ओर कांग्रेस धान बोनस देने की मांग करता है और जब धान बोनस बांट रहे है तो इसका भी विरोध कर रहे है। किसानों को धान बोनस लेने से मना कर रहे है। जबकि दूसरी ओर धान बोनस हो या स्मार्ट फोन के लिए आवेदन फार्म भरने की दोनों में कांग्रेस के लोग ही सबसे आगे है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button