छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर – ये कांग्रेस राहुल-सोनिया की क्रिमिनल कांग्रेस है : भाजपा

रायपुर: चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, सभी पार्टियों के नेता एक दूसरे पर तीखे हमले करने लगे हैं, इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला किया और कहा है कि कांग्रेस खुद अपनी तमाम नौटंकियों के बावजूद साफ दिखाई दे रही हार से हताश है और बेशर्मी की सारी हदें पार कर लोगों को अपने झूठ से गुमराह कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : बृजमोहन ने ली भाजपा मंडल की बैठक

कांग्रेस के आला नेताओं पर आपराधिक मामले- उपासने

रविवार को यहां जारी अपने वक्तव्य में विधायक व प्रवक्ता उपासने ने कहा कि आज जो कांग्रेस है, उसमें उनकी पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, मौजूदा अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल से लेकर अन्य कई बड़े नेता विभिन्न मामलों में जमानत पर हैं और ये मामले आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इसलिए उसे ‘क्रिमिनल कांग्रेसÓ कहा जा रहा है। ऐसा करके भाजपा स्वाधीनता सेनानियों का अपमान कतई नहीं कर रही है। दरअसल कांग्रेस अब महात्मा गांधी की कांग्रेस से राहुल-सोनिया गांधी की कांग्रेस हो गई है। महात्मा गांधी की कांग्रेस ने देश की आजादी में अपना अमूल्य योगदान दिया और देश को कई महान स्वाधीनता सेनानी व विभूतियां सौंपी। इसीलिए देश के आजाद होते ही महात्मा गांधी ने कांग्रेस को विघटित करने की बात कही थी। शायद महात्मा गांधी को यह अंदेशा था कि आजादी दिलाने वाली कांग्रेस आगे चलकर क्या बनेगी? उपासने ने कहा कि आर्थिक मामलों में सेक्स सीडी कांड में घिरे कांग्रेस नेता जमानत लेकर सियासत कर रहे हैं।

देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं कांग्रेस – उपासने

अपराधों में धंसे ये नेता कभी सर्जिकल स्ट्राइक की सच्चाई पर उंगली उठाते हैं तो कभी अर्बन नक्सलियों की नजरबंदी की मुखालफत कर उनके साथ खड़े होते हैं। यही वे कांग्रेसी चेहरे हैं जो जेएनयू में देश विरोधी नारेबाजी और कृत्यों को अभिव्यक्ति की आजादी का नाम देकर शह देते हैं तो कभी देशहित को दरकिनार कर राफेल सौदे पर अपने झूठ से देश को गुमराह करते हैं। आज की राहुल-सोनिया कांग्रेस में ऐसे चेहरों को देखकर लगता ही नहीं कि यह स्वाधीनता सेनानियों व महान देशभक्त विभूतियों की महात्मा गांधी वाली कांग्रेस है। हम महात्मा गांधी की कांग्रेस से निकले स्वाधीनता सेनानियों व देशभक्त नेताओं को प्रतिदिन नमन करते हैं, लेकिन आज की कांग्रेस में अपराधी चेहरों की भरमार ने कांग्रेस को क्रिमिनल कांग्रेस बनाकर रख दिया है।

 

https://www.youtube.com/watch?v=uGauhU2uuf4

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button