छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

बालोद : बारिश-आंधी के बीच पेड़ से टकराई गाड़ी, 2 की मौत 11 घायल

बालोद : छत्तीसगढ़ के दुर्ग सम्भाग के बालोद में आज 2 जून की सुबह दर्दनाक सडक़ हादसे की खबर से गूंज उठी सुबह हुई एक दर्दनाक सडक़ हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 11 लोगों को गंभीर चोटें आई है। घटना बालोद के लाटाबोड़ इलाके की है। हादसा तेज़ रफ़्तार वाहन के पेड़ में टकराने से हुईं ।

हादसे में 2 लोगों की मौत ,11 लोगों को गंभीर चोटें आई है

कडक़ती बिजली और तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के बीच एक वाहन में पेड़ में टकराने से दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी और लगभग 11 लोग घायल हो गए घटना इतनी भयावह थी मौके पर ही दो लोगों की जान चली गयी।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाहन रायपुर से बालोद जा रही थी जहां बालोद दुर्ग मार्ग ग्राम लाटाबोड़ पेट्रोल पंप के पास यह दुर्घटना हुई

दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी

घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी वाहन सवार छठी कार्यक्रम से रायपुर सिलतरा से अपने गांव परसदा लौट रहे थे।बहरहाल मौके पर पहुची पुलिस की टीम ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है।

ये भी खबरें पढ़ें – बालोद : पुलिस ने तीन शातिर चोरों को पकड़ा, पल में पार कर देते थे जेब में रखे मोबाइल

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button