देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

आगरा : अल्लाह के सजदे में झुके हजारों सिर, ताज महल से दिया अमन का पैगाम

आगरा : रमजान का आखिरी पड़ाव ईद उल फितर। पाक माह को मुक्कमल करने का दिन। एक साथ हजारों हाथ दुआ के लिए उठे और हजारों सिर झुके अल्लाह के सजदे में। शनिवार को ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में जगह कम पड़ी तो लोगों ने सडक़ों पर ही दुआ मांगी और घर लौटकर सिवाइयों की मिठास से त्योहार मनाया। पूरी दुनिया को मोहब्बत का पैगाम देने वाले ताज महल पर भी सैंकड़ों लोगों ने नमाज पढ़ी। नमाज के बाद सर्व समाज के लोगों ने मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर ईद की बधाईया देते हुए पूरे देश और विश्व को भाईचारे का सन्देश दिया।

 सैंकड़ों लोगों ने नमाज पढ़ी

ताजमहल पर इस मौके पर नमाजियों का प्रवेश निश्शुक रहा। नमाज के बाद लोगों ने घर जाकर एक दूसरों को ईद की मुबारकबाद दी। शहर की जामा मस्जिद पर भी हजारों की संख्या में लोगों ने नमाज पढ़ी। मस्जिद के अलावा, सुभाष बाजार, जौहरी बाजार तक नमाजियों की लाइनें दिखाई दे रही थीं। ईदगाह शाही मस्जिद, फतेहपुर सीकरी की शाही मस्जिद में नमाजियों ने नमाज पढ़ी। यहां मुस्लिम महिलाओं को एसडीएम विनीता सिंह और सीओ नम्रता श्रीवास्तव ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। कासगंज के छर्रा रोड ईदगाह पर हुई नमाज के दौरान जिलाधिकारी, एसपी पुलिस और पीएससी के अधिकारी मौजूद रहे। फिरोजाबाद ईदगाह पर ईद की नमाज के दौरान भाजपा, सपा, कांग्रेस ने कैंप लगाए।

ईद की मुबारकबाद दी

नगर निगम के कैंप में जिलाधिकारी, एसएसपी, मेयर, नगर आयुक्त एवं अन्य मौजूद रहे। मैनपुरी, एटा में भी खुदा की बंदगी में लोगों ने सिर झुकाए। ईद के अवसर पर भारतीय पुरातत्व ने भी पर्यटकों को बड़ा तोहफा दिया। ईद की नमाज को लेकर नमाजियों के लिए ताज में प्रवेश निश्शुल्क रहता है लेकिन इस बार एएसआइ ने पर्यटको के लिए भी सुबह सात बजे से दस बजे तक ताजमहल में प्रवेश निश्शुल्क दिया। ईद की नमाज ताजमहल के परिसर में स्थित मस्जिद में हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button