क्या कहती हैं आपकी गृह दशाएं ?, जानिए 24 जुलाई का राशिफल
24 जून राशिफल: शुक्र वृषभ राशि में हैं। बुध और राहु मिथुन राशि में हैं। सूर्य कर्क राशि में हैं। चंद्रमा सिंह राशि में गोचर में हैं। गुरु और केतु धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। मीन राशि में मंगल का गोचर चल रहा है। गुरु और शनि वक्री गति चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति सुधार की ओर जा रही है। राहु और बुध एक साथ चल रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं है। संयमित रहें। धीरे-धीरे हम लोग अच्छे दिनों की ओर आ जाएंगे। ईश्वर में आस्था बनाए रखें।
राशिफल-
मेष- प्रेम की स्थिति थोड़ी तू-तू,मैं-मैं वाली है। वीर रस के कवियों, जो वीरता से जुड़ी हुई चीजें करते, लिखते या सीखते हैं, उनके लिए अच्छा समय है। लेखनी से काम करने वालों के लिए अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा,व्यापार ठीक-ठाक है। सूर्यदेव को जल देते रहें। लाल वस्तु पास रखें। अच्छा होगा।
वृषभ- प्रेम में थोड़ा नकारात्मक भाव रहेगा। घरेलू चीजों को शांत ढंग से निपटाएं। घरेलू सुख थोड़ा तू-तू, मैं-मैं का शिकार हो सकता है। व्यापार आपका ठीक-ठाक दिख रहा है। स्वास्थ्य अच्छा चल रहा है। निर्णय लेने की क्षमता में थोड़ा नकारात्मक भाव रहेगा। पहले से सुधार की ओर दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।
मिथुन- बस स्वास्थ्य पर ध्यान दें |प्रेम में एक निश्चित दूरी बनी हुई है लेकिन अच्छा भी है। बुरा नहीं है। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। सकारात्मक उर्जा का संचार दिख रहा है।। व्यापार पहले से बेहतर है। लाल वस्तु का दान करें। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क-सिरदर्द, अज्ञात भय से परेशान हैं।। काल्पनिक भय पर अंकुश लगाएं | मानसिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ जरूर दिख रही है लेकिन स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार में सुधार है। स्वास्थ्य ठीक चल रहा है । काली वस्तुओं का दान करें। बजरंग बली को प्रणाम करें। मंगलवार का व्रत करें।
सिंह– । प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। यह आपको अच्छा संकेत दे रही है। स्वास्थ्य पर बहुत भरोसा मत करिएगा। बचकर पार करेंएक काल्पनिक अज्ञात उर्जा आपमें आ गई है। कुल मिलाकर मध्यम समय चल रहा है। फिर भी पहले से बेहतर है। सूर्यदेव को जल देते रहें। ताम्र पात्र कुछ अपने पास रखें।
कन्या- जो नहीं हो रहा या जो नहीं होने वाला है उसे भी सोच कर परेशान रहेंगे। खर्च से परेशान रहेंगे। व्यापार की भी मध्यम स्थिति है। स्वास्थ्य मध्यम,प्रेम मध्यम है। शनिदेव की वंदना करते रहें।
तुला- शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम में थोड़ी दूरी लेकिन फिर भी ठीक चलता रहेगा। संतान पक्ष से मध्यम लेकिन पहले से बेहतर स्थिति दिखाई दे रही है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें। लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक– कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। राजनीतिक लाभ मिलेगा। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। अच्छी स्थिति दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप पहले से अच्छे चल रहे हैं।पीली वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।
धनु- किसी भी तरह का कोई रिस्क न लें। सही समय नहीं चल रहा है। प्रेम की स्थिति ठीक है। स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। व्यापार, स्वास्थ्य मध्यम है। निर्णय लेने की क्षमता में भी स्थिति अच्छी दिख रही है। बजरंग बली का पाठ करें।
मकर- स्वास्थ्य मध्यम है। नए रोजगार की शुरुआत होगी। नवसम्बन्ध का आगमन होगा। प्रेम और व्यापार आपका अच्छा चल रहा है।मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ– रुका हुआ काम चल पड़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। अच्छी स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार और प्रेम में सुधार है। स्थिति दिख रही है। हरी वस्तु पास रखें। पीली वस्तु का दान करें।
मीन- कोई समस्या नहीं है। स्थिति अच्छी है। राह के रोड़े हट जाएंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम सुधार की ओर है। रुकावटें दूर होंगी। सरकारी तंत्र और बुजुर्गों की ओर से कुछ आशीर्वाद मिलेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से धीरे-धीरे आप अच्छे होते जाएंगे। लाल वस्तु पास रखें। भगवान शिव की अराधना करते रहें।