देशबड़ी खबरें

नईदिल्ली : लंबी बीमारी के बाद महान गीतकार कवि गोपालदास नीरज का एम्स में निधन

नई दिल्ली : महान गीतकार पद्मभूषण कवि गोपालदास नीरज का गुरुवार शाम दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। आज शाम सात बजकर 35 मिनट पर उनका निधन हुआ। उनके पुत्र शशांक प्रभाकर ने बताया कि आगरा में प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बुधवार को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका।

यहां भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=keCMAYFFnKA&t=77s

उन्होंने बताया कि नीरज जी के पार्थिव शरीर को पहले आगरा में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और उसके बाद पार्थिव देह को अलीगढ़ ले जाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
गोपाल दास नीरज का जन्म 4 जनवीर 1925 में उत्तर प्रदेश के इटावा के एक गांव में हुआ था। बता दें कि गोपालदास नीरज ने बॉलिवुड फिल्मों के कई मशहूर गाने लिखे थे।

यहां भी क्लिक करें – नईदिल्ली : इंडियन एरोज फुटबाल क्लब के कोच माटोस का इस्तीफा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button