मैं शादी करने जा रहा हूं, जल्द कार्ड भेजूंगा: शाहरुख खान

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी इन दिनों हॉट टॉपिक बनी हुई है। हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर इन स्टार्स की वेडिंग को लेकर चल रही सुर्खियों में कितनी सच्चाई है। निक और प्रियंका दोनों की ओर से अभी तक इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसी खबरें सामने आई थीं कि प्रियंका के बर्थडे पर लंदन में दोनों ने सगाई कर ली है। सितंबर या अक्टूबर में यह कपल शादी के बंधन में बंध सकता है।
प्रियंका की शादी को लेकर हाल ही में शाहरुख खान से सवाल किया गया तो उन्होंने इसका मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, मैं भी शादी करने जा रहा हूं। जल्द ही आप सभी को कार्ड भिजवाएंगे। मेरा कार्ड रिसेप्शन पर आएगा और हां मेहंदी में जरूर आना।
शाहरुख ने ऐसा जवाब क्यों दिया यह समझ से परे हैं। हालांकि, उनके जवाब ने सभी को हंसने पर मजबूर जरूर कर दिया।
कंगना रनौत से भी प्रियंका को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने बताया कि, मेरी दो-तीन दिन पहले ही प्रियंका से बात हुई थी। मैंने उसे बधाई दी। वह काफी खुश थी।
ऐक्ट्रेस से जब प्रियंका की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, अगर ऐसा होता है तो मुझे बहुत खुशी होगी। मैं भी उसके साथ इस जश्न में शामिल होना चाहूंगी। प्रियंका बहुत अच्छी लडक़ी है और दुनिया की सारी खुशियां डिजर्व करती है।