डॉ.अमृता करुणेश्वरी जी से जानें ,आज का राशिफल ( 17 अगस्त 2018 )

मेष राशि
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसान दायक हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा।
वृषभ राशि
आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी का कोप भाजन बनना पड़ सकता है। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि
आज दिन में लाभ की संभावना है। नौकरी-व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा-बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मु_ी में ही समझिए।
कर्क राशि
आज आप अपने में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी।
सिंह राशि
आज षडय़ंत्र से बचने का प्रयास करें। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेंगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें।
कन्या राशि
आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। सूर्यास्त के समय लाभ होने के योग है।
तुला राशि
आज आपकी पद, अधिकार की महत्वाकांक्षा अन्तर्विरोध को जन्म दे सकती है। दूर-समीप का यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। व्यावसायिक जीवन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने में व्यतीत हो सकता है। अधिकारीवर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी।
धनु राशि
किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रूका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त होगा। इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा।
मकर राशि
आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा।
कुंभ राशि
आज गोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर का सामान खरीदा जा सकता है।
मीन राशि
किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा, किन्तु मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
https://www.youtube.com/watch?v=y5kBl6cUDn8