Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

इटली से सात और यूएसए से तीन मशीने आएंगी ?

Will seven machines come from Italy and three from USA?

इंदौर ,  निगम ने सफाई संसाधनों में दस नई मशीनों को शामिल किया है। निगम ने इटली से सात और यूएसए से तीन मैकनाइज्ड और आटोमेटिक मशीनों को मंगवाया है। ये मशीनें इतनी हाईटेक हैं कि डस्ट और सफाई के साथ-साथ दीवारों और सड़कों से गंदे निशान भी साफ कर देगी।

केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई पाँचवें चरण की गाइड लाइन में मैकेनाइज्ड मशीनों के द्वारा सफाई को महत्व दिया गया है। अपर आयुक्त संदीप सोनी ने बताया कि बड़े रूट, गलियां और सराफा जैसे क्षेत्र को हम मैकेनाइज्ड स्वीपिंग करते हैं। मैकेनाइज्ड स्वीपिंग का मतलब जो भी सफाई होती है, मशीन में लगे ब्रश के जरिए कचरा खुद ब खुद कचरा टैंक में आ जाता है।

मैकेनाइज्ड स्वीपिंग से सफाई बहुत ही अच्छे से होती है। नर्मिल संसाधन से सफाई करने पर डिवाइटर पर कचरा छूट जाता है, लेकिन मशीन से ऐसा नहीं होता है। इंदौर शहर में फिलहाल 13 मैकेनाइज्ड मशीनों से सफाई हो रही थी।

निगम ने इसमें दस मशीन और जोड़कर इसकी संख्या को 23 कर दिया है। हम 13 मशीन से साढ़े 300 किमी का एरिया प्रतिदिन कवर करते थे। इनमें से तीन मशीने पूरी तरह से नई हैं, जिन्हें यूएसए से लाया गया है। ये पूरी तरह से कम्प्यूटराइज्ड आटोमेटिक मशीन हैं। इसमें दो स्टेयरिंग हैं साथ ही इसमें 100 फीसदी कचरा साफ होता है। इसके अलावा जो हमारी मशीनें कचरा साफ करती हैं, ये मशीनें उससे भी बेहतर तरीके से साफ करेंगी।

Advertisement Carousel