मध्यप्रदेश समाचार ||Fourth Eye News| Madhya Pradesh News

भोपाल में सीजन का सबसे ठंडा दिन, पारा 8.5 डिग्री लुढ़का

भोपाल में दिन का तापमान 8.5 डिग्री लुढ़ककर 21.5 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। शनिवार को भी भोपाल सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।   दिसंबर के 11वें दिन प्रदेश में मौसम के तेवर बदल गए। शुक्रवार को भोपाल सहित प्रदेश के कई शहरों में सीजन का पहला मावठा गिरने से मौसम में ठंडक घुल गई। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यह मावठा गेहूं व चने की फसल के लिए अमृत समान है। उज्जैन में 9, रतलाम व धार में 7-7 मिमी बारिश हुई। गुना, सागर, नौगांव, खजुराहो में भी फुहारें पड़ीं।




Related Articles

Leave a Reply

Back to top button