छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने दो महिला ईनामी नक्सलियों को मार गिराया

दंतेवाड़ा, जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम कलेपाल और काकरी के जंगल में सोमवार की देर शाम को सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने ईनामी दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है।
दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि ग्राम कलेपाल और काकरी क जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद डीआरजी की टीम को रवाना किया गया था। जवानों के द्वारा ईलाके की घेराबंदी के दौरान नक्सलियों की नजर जवानों पर पड़ गई, नक्सलियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई किया। इस मुठभेड़ में जवानों ने ईनामी दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। जवानों को भारी पड़ता देख अन्य नक्सली घने जंगल का फायदा उठाते हुए भाग खड़े हुए।
मुठभेड़ के बाद जवानों ने घटनास्थल में सर्च आपरेशन चलाया गया, जिसमें जवानों ने ईनामी दो महिला नक्सलियों का शव बरामद किया है। इसके साथ ही जवानों ने मौके पर से एक पिस्टल और एक भरमार बंदूक बरामद किया है। मारी गई एक महिला नक्सली की शिनाख्त आयते मंडावी निवासी ग्राम जबेली 05 लाख रुपये की ईनामी नक्सली मलांगिर एरिया कमिटी की सदस्य होने के साथ ही नक्सलियों के मिलिट्री इंटेलिजेंस की प्रमुख थी। वहीं मारी गई दूसरी महिला नक्सली की शिनाख्त विज्जे मरकाम निवासी पामेड़, दो लाख रुपये का ईनामी नक्सलियों के मिलिट्री इंटेलिजेंस की सदस्य थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button