Uncategorized

कोरोना वैक्सीनेशन पर बनेगी रणनीति, मुख्यमंत्रियों संग प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे बैठक

नई दिल्ली: भारत में कोरोना टीकाकरण को लेकर केंद्र से राज्य स्तर तक तैयारियां जोरों पर है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक करने जा रहे हैं। कोरोना महामारी के खिलाफ ने जंग निर्णायक मोड़ पर है। देशभर में टीकाकरण के ड्राइ रन के बाद 16 जनवरी से देशभर में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के अभियान की शुरुआत होने जा रही है। कोरोना के खिलाफ यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान होगा।

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर चर्चा करेंगे। बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री कोरोना वैक्सीनेशन के लिए अपनी तैयारियों से प्रधानमंत्री मोदी को अवगत कराएंगे। इस दौरान राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से यह बैठक शाम चार बजे से शुरू होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button