बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

‘फराह खान’ कर्ज चुकाने के लिए सितारों के पीछे नाचती थीं , पड़ोसी के घर टीवी देखकर सीखा डांस और बन गईं बेस्ट कोरियोग्राफर

बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों को अपने इशारों पर नचाने वाली फराह खान आज पूरे 56 सालों की हो चुकी हैं। आज अपनी मेहनत और टैलेंट से फराह खान सिर्फ पसंदीदा कोरियोग्राफर ही नहीं बल्कि एक कामयाब डायरेक्टर भी बन चुकी हैं हालांकि उनका ये सफर आसान नहीं था। फराह के जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं कैसा रहा है फराह का बैकग्राउंड डांसर से बेस्ट कोरियोग्राफर बनने का सफर-

fra

फराह खान के पिता कामरान खान हिंदी फिल्मों बतौर निर्देशक और एक्टर काम किया करते थे। कामरान ने अपने खर्चे पर ऐसा भी होता है फिल्म बनाई थी। ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई और कामरान कर्जे में आ गए। मुश्किल हालातों में फराह के पिता ने घर के गहने और सभी कीमती सामान बेच दिया लेकिन फिर भी मुश्किलें कम नहीं हुईं। कुछ दिनों बाद फराह के पिता गुजर गए और घरवालों की पूरी जिम्मेदारी फराह खान पर आ गई।

फराह को डांस सीखने को शौक तो था मगर ये शौक पूरा करने के पैसे नहीं थे। गरीबी के चलते घर में ना ही टीवी था और ना ही वीसीआर और फोन जैसी अन्य सुविधाएं। ऐसे में अपने शौक को पूरी करने के लिए फराह ज्यादातर पड़ोसियों के घर में रहा करती थीं। पड़ोसियों के घर टीवी और वीसीआर था जिसके जरिए फराह माइकल जैक्सन का डांस कॉपी किया करती थीं। फराह हमेशा से ही माइकल जैक्सन को अपना आइडल मानती थीं जिनसे उन्होंने डांस सीखा था। गरीबी और सुविधाएं कम होने के बावजूद फराह ने डांस में महारत हासिल कर ली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button