बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

सपना चौधरी का कामिनी गाना सुपरहिट, फैंस को धन्यवाद कहने डांसर ने किया धांसू डांस

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने धांसू डांस से लोगों को दीवाना बना देती हैं। उनका हर गाना यूट्यूब पर धमाल मचा देता है। उनके लटके-झटके फैंस का दिल चुरा लेते हैं और फैंस को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। हाल ही में रिलीज सपना चौधरी का गाना कामिनी फैंस को काफी पसंद आया है। सपना चौधरी ने इस गाने का काफी प्रमोशन किया था, वे सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। अपने गाने के लिए भी सपना ने सोशल मीडिया में काफी प्रचार किया था। फैंस से गाने को मिले रिस्पांस को देखकर सपना चौधरी काफी खुश हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम में एक डांस वीडियो शेयर कर फैंस के प्यार के लिए धन्यवाद कहा है। वहीं, पोस्ट के कैप्शन में सपना ने लिखा है कि कामिनी को इतना सारा प्यार देने के लिए धन्यवाद… सपना चौधरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, जल्द ही सपना चौधरी भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल के साथ मटक-मटक सॉन्ग में दिखाई देने वाली हैं। ऐसा पहली बार है कि सपना चौधरी खेसारीलाल के साथ कोई प्रोजेक्ट कर रही हैं। जहां मटक-मटक सांग के लिए सपना चौधरी के फैंस एक्साइटेड हैं तो वहीं खेसारी लाल के फैंस भी इस गाने की रिलीज को लेकर बेकरार हैं। कुछ वक्त पहले ही खेसारी लाल ने इस गाने का पोस्टर सोशल मीडिया में शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button