बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

अमिताभ बच्चन ने सुनाई दिलचस्प स्टोरी, पाकीजा मूवी में फव्वारों से निकल रहा था गुलाब जल

सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने पाकीजा मूवी को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि इसमें फव्वारों में गुलाब जल का इस्तेमाल किया गया था। बिग बी ने अपने पॉप्युलर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में कहा कि इस फिल्म में डायरेक्टर कमाल अमरोही ने फव्वारों में गुलाब जल डाला था।

दरअसल केबीसी प्रतिभागी अफसीन नाज से एक सवाल में उन्होंने पूछा था कि उर्दू शब्द पाकीजा का क्या अर्थ होता है। इसी दौरान अमिताभ बच्चन ने फिल्म के स्टार्स राजकुमार और मीना कुमारी की भी तारीफ की। अमिताभ बच्चन ने फिल्म के बारे में बताते हुए फव्वारे के सामने मीना कुमारी डांस वाले सीन का भी जिक्र किया।

इस सीन के बारे में बताते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि गाने में जो फव्वारे मीना कुमारी के पीछे दिख रहे थे, उनसे पानी नहीं बल्कि वास्तव गुलाब जल निकल रहा था। अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन फव्वारों में डायरेक्टर कमाल अमरोही ने गुलाब जल भरवाया था। मेघनाद देसाई की किताब के मुताबिक इस फिल्म के लिए मीना कुमारी ने सिर्फ 1 रुपये फीस ली थी। यह उनकी आखिरी मूवी थी और इसके रिलीज होने के कुछ सप्ताह बाद ही मीना कुमारी की मौत हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button