Uncategorized

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी अब फिल्मों में Kissing Scenes नहीं करेंगे, जानिए ऐसा क्यों कहा?

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर इमरान हाशमी बॉलीवुड में सीरियल किसर के नाम से मशहूर हैं। अपनी फिल्मों में किसिंग सीन्स को लेकर वे अकसर चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन अब उन्होंने अपने नाम के साथ इस टैग को हटाने का फैसला लिया है।

एक इंटरव्यू के दौरान इमरान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘मैं अब पहले की तरह नहीं रहा। अब मैं रिटायर हो चुका हूं और इस कोरोना काल में तो किसिंग सीन्स बिल्कुल भी नहीं करूंगा मैं।

इमरान कहते हैं कि इंटिमेट सीन्स के दौरान एक कन्फर्ट लेवल बहुत जरूरी होता है क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि एक्टर्स एक-दूसरे को ज्यादा नहीं जानते हैं जिस वजह से वे इंटिमेट सीन्स करने से पहले असहज महसूस करते हैं। मैं भी ऐसी फिल्मों का हिस्सा बन रह चुका हूं।’

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button